मुझे जानिए



समाज सेवा का जज़्बा बचपन से ही है और किसी न किसी रूप से समाज  सेवा करता रहा और एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था के साथ जुड़ कर  1987 से लायंस क्लब जौनपुर की सदस्या ग्रहण कर तीव्रता से  समाज सेवा कार्य करने लगा। 1996-97 मे लायंस क्लब जौनपुर का अध्यक्ष बनकर संस्था को सफल नेतृत्व प्रदान किया। इस संस्था मे जोन चेयरमैन, रीजन चेयरमैन सहित मण्डल के कई पदो पर निरन्तर कार्य करते आ रहे है।

 व्यापार मंडल से जुड़ कर 1998 मे जिला उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर का नगर अध्यक्ष बना। 2003 मे जिला अध्यक्ष बन कर व्यापार मंडल को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और व्यापारियो के दिलो पर राज करने लगे।
मान्यवर कांशीराम जी व बहन मायावती जी से प्रभावित होकर 1999 मे बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन किया। और आज तक लगातार सक्रीय सदस्य के रूप मे पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए कार्य कर रहा हू।

सन 2000 मे जौनपुर शहर की जनता ने  नगर पालिका परिषद जौनपुर का अध्यक्ष चुना, और लगातार तीन बार चुनाव जीता,  तब से लेकर आज तक इस पद पर रहते हुए जौनपुर नगर  का  सर्वांगीण विकास कर इतिहास रचा।

आपका दिनेश टंडन 

No comments:

Post a Comment