Thursday, 29 December 2016

नगरवासियों को मिला आधुनिक शौचालय, राहगीरों को मिलेगा आर.ओ. का ठंडा पानी- दिनेश टंडन


स्वच्छ जौनपुर सुन्दर जौनपुर बनाने में प्रयासरत
देनेश टण्डन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जौनपुर ने एक कड़ी और जोड़ते हुए नगरवासियों को अत्याधुनिक शौचालयों की सौगात दी, जिससे स्थानीय जनता व राहगीर स्वच्छ वातावरण में शौचालय का प्रयोग कर सकें तथा उक्त आधुनिक शौचालय में आर. ओ. का पानी भी लोगों के लिए उपलब्ध है जो गर्मी में ठंडा पानी व जाड़े में सादा पानी उपलब्ध रहेगा।
लाइन बाजार थाने के पास नव-निर्मित आधुनिक शौचालय का उद्घाटन दिनेश टण्डन अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिनेश टण्डन ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जौनपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में मैं लगातार प्रयासरत हूँ। इसी के अन्तर्गत नगरवासियों के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें शुद्ध आर. ओ. पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। अब तक 9 आधुनिक शौचालय तैयार उपयोग में लाया जा रहा है तथा 15 और आधुनिक सौचालय निर्माणाधीन है।
क्षेत्रवासियों ने इस तरह के आधुनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दिनेश टण्डन अध्यक्ष को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया।
उद्घाटन अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, जलकल अभियंता शैलेन्द्र गर्ग, ओमकार पटेल, भास्कर अवर अभियंता, हरिश्चन्द्र यादव, सफाई निरीक्षक अनिल यादव, रमेश शर्मा, ध्रुव मौर्य, अरविन्द यादव, अश्वनी कुमार, शोभनाथ, शीतला तिवारी, श्रीमोहन, सोमेश्वर केसरवानी, शशि मौर्या, राजेन्द्र मौर्या, रौनक गुप्ता, आदि उपस्थित रहें।

अनिल यादव 
प्रभारी कार्यालय अधिक्षक 
नगर पालिका परिषद
दिनांक-28-12-2016                  

                

No comments:

Post a Comment