लंबे समय से ग्राहकों का विश्वास गहना कोठी परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि : दिनेश टंडन
मुख्य अतिथि ने प्रथम पुरस्कार विजेता नीरज को टाटा सफारी गाड़ी की चाभी सौंपी सुनीता को दूसरा पुरस्कार के रूप में इनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल मिली
जौनपुर नगर के गहना कोठी के मैरेजहाल में रविवार को गहना कोठी कूपन ड्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में टाटा सफारी गाड़ी नीरज सिंह निवासी जेसीज चौराहा को मिली तथा दूसरा पुरस्कार इनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल सुनीता जमुहाई को मिली।
इसी तरह तीसरा पुरस्कार विदेश यात्रा का टिकट पुरस्कार के रूप में रायचंद्र मिश्रा गौराबादशाहपुर को मिला। चौथा पुरस्कार दो मोटर साइकिल रामपाल बलुआघाट तथा हेमंत यादव नईगंज को मिली। पाँचावां पुरस्कार दो टीबीएस मोटर साइकिल अभिषेक सिंह मैहर मंदिर व संतोष कुमार खानपुर को मिला। इसी तरह छठवां पुरस्कार एलइडीटीबी योगेश तिवारी, शीतला प्रसाद, भूपेंद्र प्रताप व राम सहाय को मिला तथा सातवां पुरस्कार रेफ्रिजरेटर कुसुम सिंह, शहबाज खान, दशरथ सोनकर, छेदीलाल बिन्द, अनिल कुमार मौर्य, राम प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रीना सिंह, प्रेम कुमार मौर्य व किरण यादव को मिला।

इस पुरस्कार वितरण समारोह के बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नीरज सिंह को टाटा सफारी गाड़ी की चाभी सौंपा। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री टंडन ने कहा कि काफी लंबे समय से ग्राहकों का प्रतिष्ठान के प्रति बना हुआ विश्वास गहना कोठी परिवार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि गहना कोठी के शोरूम में नये डिजाइनों के आभूषण के साथ-साथ मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब का पूरा ख्याल रखते हुए आभूषणों का विशेष रेंज उपलब्ध रहता है। इस अवसर पर विशाल सेठ, विपिन सेठ व विवेक सेठ मोनू ने इस लकी ड्रा में भाग लेने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया !

No comments:
Post a Comment