Monday, 2 January 2017

सोलर लाइट से रौशन होगा शहर का पुल







*लाइट न रहने पर भी अब नगर वासियो को मिलेगी पानी की सप्लाई*
जौनपुर नगर वासियो को बेहतर पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा नगर के पुलो को सोलर लाइट से प्रकाशमय बनाने के लिए दिनेश टंडन अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर का प्रयास रंग लाया और 2.10 करोड़ रूपये की सौर ऊर्जा योजना से नगर मे विकास कार्य का शिलान्यास दिनेश टंडन अध्यक्ष ने स्थान पर किया।
इस अवसर पर दिनेश टंडन ने बताया कि 2•10 करोड़ की लागत से सौर उर्जा योजना पर कार्य शुरू हुआ है जिसके अन्तर्गत शहर के पुलो को प्रकाशमय बनाया जायेगा, तथा चार टयूवेल, सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा जिससे लाइट न रहने पर भी पानी की सप्लाई दी जा सके, और नगर वासियो को आसानी से पानी मिल सकेगा। तथा तीन सोलर लाइट प्लांट लगाया जायेगा। जिससे शाही पुल, सदभावना पुल की लाइट को सोलर लाइट से जलाकर रौशन किया जायेगा। आगे दिनेश टंडन ने कहा कि आगे चल कर और भी टयूवेल को व लाइटो को सोलर लाइट से चलाने की योजना है ।
इससे जनता को बहुत राहत एवं सुविधा मिलेगी। और बिजली की भी बचत होगी। इस योजना को लेकर नगर वासियो मे काफी उत्साह है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, गर्ग, सोमेश्वर केसरवानी शम्सी आबदी J E ओमकार पटेल, राय, TS ओ पी यादव, रमेश शर्मा, लल्लू श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव शशि मौर्य रौनक गुप्ता, राजेनदर मौर्य
आदि लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment